{"_id":"61f9858209b5ce4e960dde67","slug":"the-claim-of-60-lakh-jobs-should-be-implemented-also-aligarh-news-ali2842939172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2022 : 60 लाख नौकरियों को दावे पर अमल भी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट 2022 : 60 लाख नौकरियों को दावे पर अमल भी हो
विज्ञापन
शैजल छात्रा
- फोटो : CITY OFFICE
बजट में पांच साल में 60 लाख नई नौकरियां देने का दावा किया गया है। युवाओं और विद्यार्थियों का कहना है कि इन दावों पर अमल होना भी बेहद जरूरी है। इससे पहले भी हर साल दो करोड़ नौकरी देने का दावा किया गया था।
बजट से युवाओं व विद्यार्थियों को काफी उम्मीदें थीं। उनकी उम्मीदों को कमोवेश पंख भी लगे। डिजिटल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। युवाओं का कहना है कि बजट में खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया है, जो मुनासिब नहीं है। अगर खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशेष पैकेज दिया जाता तो खिलाड़ी काफी लाभान्वित होते।
केंद्रीय बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखकर कृषि व शिक्षा जगत में डिजिटल क्रांति लाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
- जय यादव, छात्र
यह बजट मेक इंडिया, आत्म निर्भर भारत जैसी योजनाओं से निश्चित तौर पर देश के अंदर युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने वाला है। लेकिन उन नौकरियों के दावों पर अमल भी हो।
-नेहा वशिष्ठ, छात्रा
विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए डिजिटल विश्वविद्यालय शुरू किए जाएंगे। यह ज्यादातर सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए फायदेमंद रहेगा। युवाओं के लिए अच्छा बजट साबित होगा।
- शैजल शेखर, छात्रा
केंद्रीय बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। डिजिटल विश्वविद्यालय शुरू होगा, इसका दूरगामी परिणाम होगा। बशर्ते, उसे हकीकत का अमली जामा पहनाना होगा।
- अफ्शां इलियास, छात्रा

जय यादव- छात्र।- फोटो : CITY OFFICE

नेहा वशिष्ठ।- फोटो : CITY OFFICE