फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The city resonated with the glory of Lord Parashurama

भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर

Mon, 25 Jun 2018 02:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 25 Jun 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
The city resonated with the glory of Lord Parashurama
शोभायात्रा में शामिल रामवीर उपाध्याय, सांसद सतीश गौतम व विधायक अनिल पाराशर। - फोटो : अमर उजाला
ब्राह्मण समाज ने सदैव सभी समाजों का मार्ग दर्शन किया है। इतिहास गवाह है कि ब्राह्मणों के बताए मार्ग पर चलकर ही सर्व समाज का भला हुआ है। जिसने भी ब्राह्मण का अपमान या उपेक्षा की है उसे नुकसान ही उठाना पड़ा है। उक्त विचार प्रदेश पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की 24 वीं भगवान परशुराम शोभायात्रा व मेला का फीता काटने के बाद व्यक्त किए। उन्होंने ब्राह्मण समाज को एकजुट रहने की भी सलाह दी।
विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम ने कहा कि मेले में सर्व समाज के लोगों को देखकर प्रसन्नता हो रही है। लोक सभा क्षेत्र में तीन लाख 92 हजार ब्राहमण हैं। ब्राहमण समाज एकजुट हो जाये तो कोई ताकत ब्राहमण समाज का सामना नहीं कर सकती है। डॉ. दिनेश शर्मा ने भगवान परशुराम को विष्णु को छठवें अवतार बताया। इतिहास गवाह है कि भगवान परशुराम जैसा योद्धा दूसरा नहीं हुआ। संयोजक कमलेश द्विवेदी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इसके बाद समारोह अध्यक्ष पं. विनेाद गौतम की अगुवाई में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व आचार्य पं. आदित्य नारायण अवस्थी ने हवन कराया। इसके पश्चात भगवान परशुराम के समक्ष संयुक्त दीप प्रज्जवलन विधायक अनिल पाराशर एवमं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. विनोद गौतमए डॉ. दिनेश शर्मा,  राकेश शर्मा ने किया। काली पूजन गौरव शर्मा व राजेश गौड़ ने किया। डोला पूजा विजय पंडित व सतीश गौड़ ने किया। शोभायात्रा में विप्र समाज के लोग संगीत की मधुर ध्वनियों पर थिरकने हुए चल रहे थे। इसके साथ ही भगवान परशुराम की जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। अचल ताल स्थित राजा राम मिश्र की दुकान, मदार गेट पर बृजेश शर्मा, मानिक चैक पर सुबोध स्वीटी, कम्पनी बाग पर दीपक मित्तल, मांमू भान्जा पर मा. ओमप्रकाश वार्ष्णेय, रेलवे रोड पर कपिल वार्ष्णेय, पुराना बस स्टैंड पर राकेश शर्मा, दुबे का पड़ाव पर गौरव सिंघल, रेलवे रोड पर अमानुल्लाह खान ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
मेला प्रभारी हितेन्द्र उपाध्याय बंटी, अन्नू आजाद, सुमित शर्मा, प्रमेन्द्र गौतम, राकेश शर्मा, रामअवतार शर्मा, सौरभ पंडित, रजत शर्मा, आशा शर्मा, अनुराधा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, खुशबू शर्मा, आशीष शर्मा, हरिओम गौड़, राजीव गौतम, राजा पंडित, अजय शर्मा, शिवनारायण शर्मा, प्रमेंद्र गौतम, संजय शर्मा, डॉ. अनुराग गौतम, राजा पंडित, विराट पचैरी, अनुराधा शर्मा, आशा शर्मा, यतिन दीक्षित, जवाहर लाल शर्मा, आशीष शर्मा, वीरेंद्र भान पचौरी, चुनमुन शर्मा, मधुरेश द्विवेदी, मंदो गौतम, डॉ. ऋषभ गौतम, डॉ. आभा गौतम, डॉ. अंजुला भार्गव, डॉ. संजय भार्गव, डॉ. मणि भार्गव, विजय बल्लभ गौतम, संजय पंडित, कुलदीप पांडेय, दीपक दुबे, संदीप दुबे, विशाल पंडित आदि।


खाईडोरा से परशुरामजी के डोले के साथ निकली महाकाली की सवारी
 भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के अवसर पर रविवार को खाईडोरा स्थित युवा भाजपा नेता सुमित शर्मा के कार्यालय पर हवन यज्ञ हुआ। इसके बाद मां काली की भव्य सवारी एवं भगवान परशुराम जी का डोला निकाला गया। जो बाद में भगवान परशुराम जी की मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुआ। इस अवसर पर संयोजक सुमित शर्मा, सहसंयोजक राहुल आनंद, पंकज लोचननाथ शुक्ल, रजत शर्मा, राहुल आनंद, रितेश वार्ष्णेय, दीपक सेवक, मनीष, शिवशंकर सारस्वत, नीरज, मुकेश, डेमल, संजय पंडित, अवनीश शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed