फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The cheese business `9 lakh looted

पनीर कारोबारी के `9 लाख लूटे

Mon, 26 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 26 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The cheese business `9 lakh looted
पनीर कारोबारी के ‍`9 लाख लूटे - फोटो : amar ujala
रविवार सुबह सुबह 9 बजे अलीगढ़ पलवल रोड पर भरतपुर बझेड़ा के समीप बदमाशों ने पनीर कारोबारी का करीब 9 लाख रुपया लूट लिया। दिल्ली में पनीर बेचने के साथ ही बकाये का यह रुपया लेकर ड्राइवर लौट रहा था। दिन दहाड़े लूट की घटना से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन

एसओ और सीओ के साथ ही एसपी देहात भी मौके पर पहुंच गए। ड्राइवर से करीब चार घंटे तक थाने और मौके पर ले जाकर पूछताछ के बाद पुलिस ने लूट की एफआईआर दर्ज की है।   
विज्ञापन

इगलास थाना क्षेत्र निवासी पप्पू उर्फ बिट्टू कई वर्ष से इगलास में पनीर का व्यवसाय कर रहे हैं।
उनके यहां से रोजाना दिल्ली के लिए पनीर सप्लाई होता है। दिल्ली में पनीर बेचकर और बकाया रुपया लेकर रविवार सुबह करीब नौ बजे ड्राइवर बाबी पुत्र रामचरण निवासी हरनामपुर थाना इगलास और दो कर्मचारी भानुप्रताप व सुनील कुमार इगलास लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर बाबी के अनुसार भरतपुर बझेड़ा के निकट पुल के समीप करीब 6-7 लोग आपस में झगड़ रहे थे। उन्हें देखकर मेटाडेर रोकी तभी उन लोगों ने तमंचे निकालकर उन तीनों का कवर कर लिया। गाड़ी की डिग्गी में रखे 8 लाख 80 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।

सूचना पर जट्टारी व टप्पल पुलिस सहित सीओ खैर ओमप्रकाश सिंह व एसपीआरए ने मौका मुआयना किया। एसओ राजीव यादव के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed