फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The case of the election of District Cooperative Bank Board Director reached the Supreme Court

जिला सहकारी बैंक बोर्ड डायरेक्टर के चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Mon, 17 Aug 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
The case of the election of District Cooperative Bank Board Director reached the Supreme Court
जिला सहकारी बैंक के चुनाव में पर्चा खारिज किए जाने की साजिश के खिलाफ लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। इस मामले में पीड़ित सुरेंद्र शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि उनका पर्चा जानबूझ कर साजिश के तहत निरस्त कराया गया। अगर ऐसा नहीं होता तो वह बैंक के डायरेक्टर चुने जाते और उनको चेयरमैन बनने का मौका भी मिलता, लेकिन राजनीतिक षड़यंत्र के तहत उनका पर्चा खारिज करा दिया गया। इसी लड़ाई में सच को सामने लाने के लिए वह पहले जिला मजिस्ट्रेट और हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ चुके हैं। अब सुप्रीम कोर्ट में जिला अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, डीआर कोआपरेटिव, चुनाव अधिकारी व बैंक के चौदह डायरेक्टर सहित कुल 22 लोग पार्टी बनाए गए हैं। पीड़ित सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि वह इस मामले की पैरवी कर रहे हैं और उन्हें शीर्षस्थ अदालत पर पूरा भरोसा है। इस संबंध में बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव तिवारी ने बताया कि प्रकरण सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन उमेश कुमारी ने कहा कि इस प्रकरण में पैरवी करने वाले खुद 12 करोड़ के घोटाले में फंसे हुए हैं। वह खुद को इस घोटाले से बचाने के लिए बोर्ड को प्रभावित करना चाहते हैं। इसलिए इस तरह का मामला उठा कर पैरवी कर रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट और हाईकोर्ट में उनकी आर्बिटेशन की अपील खारिज हो चुकी है। फिलहाल वह इस मामले में आगामी 28 अगस्त को अपना जवाब देने की तैयारी करा रही हैं। अन्य बोर्ड के डायरेक्टर भी इस प्रकरण में लगभग एकमत हैं। उमेश कुमारी ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर इस मामले में एक मत है, लेकिन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के 14 सदस्यों में वर्तमान में ऐसी एकजुटता नहीं दिखती। दो बैठकों में भी ये बात सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed