फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The cabbage should take out from the field ...

जितनी गोभी चाहिए खेत से उखाड़ ले जाओ...

Sun, 27 Nov 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 27 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
The cabbage should take out from the field ...
बहरावद में खेत खुला छोड़ने पर गोभी उखाड़कर ले जाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
जितनी गोभी चाहिए खेत से उखाड़ ले जाओ...। क्या करूंगा। आठ हजार रुपये प्रति बीघे के हिसाब से तीस बीघा खेत पट्टे पर लिया था। डेढ़ लाख रुपया लागत लगाकर गोभी तैयार की। दो ट्रक गोभी दिल्ली की मंडी में भेजे लेकिन ट्रकों का किराया तक नहीं निकला।
विज्ञापन


नोटबंदी के चलते खरीदार ही नहीं मिल रहे। खेत खाली कराना है। मजदूर लगाऊंगा तो मजदूरी अलग से देनी पड़ेगी। इसलिए कह दिया है कि जो जितना चाहे उतनी गोभी उनके खेत से उखाड़ ले जाए।
विज्ञापन


यह दर्द है भाजपा के अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम द्वारा गोद लिए गए आदर्श गांव बहरावद के किसान यज्ञपाल सिंह का। वह कहते हैं कभी सोचा नहीं था कि अचानक नोटबंदी होगी और गोभी का इतना बुरा हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय गोभी 25-30 रुपये किलो बिकने चाहिए वह मुफ्त में देने पर भी लोग नहीं ले जा रहे। यह सिर्फ एक किसान का नहीं बल्कि पूरे गांव का हाल है। नोटबंदी ने इन     किसानों को तबाह कर दिया है। घर की जमापूंजी खर्च कर फसल  तैयार की और वह भी डूब गई। दर्द बड़ा है पर नोटबंदी के फैसले से वह खुश हैं।

नोटबंदी की मार किसानों पर पड़ी है। बुआई के लिए खाद, बीज तक नहीं मिल रहा। किसान बेहद परेशान हैं। वैसे प्रधानमंत्री ने अच्छा काम किया है।
- नंदन सिंह
सांसद आज तक गांव में झांकने नहीं आए। विकास दूर किसानों का दर्द समझने तो आ जाते। हालांकि प्रधानमंत्री का फैसला स्वागत योग्य है।
- मेघ सिंह
आदर्श गांव तो तब हो जब नेताओं के पास दुख दर्द सुनने तक का वक्त हो। जनप्रतिनिधि कम से कम गोद लिए लोगों का दर्द तो सुन सकते हैं।
- सुखराम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed