फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bus lost control and collided with a canter, 12 passengers injured

Aligarh Accident: चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 12 सवारियां घायल

Wed, 18 Dec 2024 12:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Dec 2024 12:28 PM IST
सार

बस चालक को नींद की झपकी आने के चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए विपरीत दिशा में कैंटर गाडी से टकरा गई। हादसे में करीब12 सवारियां घायल हो गई। 

विज्ञापन
The bus lost control and collided with a canter, 12 passengers injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर गांव पला सल्लूके पास बुधवार की सुबह साढे चार बजे के करीब निजी बस चालक को नींद की झपकी आने के चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए विपरीत दिशा में कैंटर गाडी से टकरा गई। हादसे में करीब12 सवारियां घायल हो गई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर से रिंक ट्रेवल्स की बस 50 के करीब सवारियां लेकर हापुड जा रही थी। जैसे ही बस पला सल्लू के पास पहुंची कि अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को करीब सौ मीटर तोडते हुए विपरीत दिशा में दिल्ली की ओर से आ रही कैंटर गाडी से टकरा गई। हादसे के बाद बस में अधिकतर सवारियां नींद के आगोश में थी। सवारियां एक के ऊपर गिर पडी। सवारियों में चीखपुकार मचने लगी। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाल कर टोल एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। फंसे बस चालक को करीब दो घंटे बाद निकाला गया। हादसे के बाद वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने टोल प्लाजा की क्रेन की मदद से वाहनों को सडक किनारे कराकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करा दिया। बस में अन्य सवारियां मामूली रूप से घायल हुई थी। वह उपचार कराकर अपने गंतव्य की ओर चले गए। हादसे में सन्नो,उ सका पति अजगर निवासी चौक बाजार बुलंदशहर, अबदुल्ला, निवासी सिकंदराबाद, शादाब निवासी गुलावठी,अब्बूकार निवासी जयपुर, अशोक शर्मा निवासी भरतपुर राजस्थान समेत 12 से अधिक घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed