फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bullet stuck in the teenager waist was removed after an operation

Aligarh News: किशोर के कमर में फंसी गोली निकली, नहीं खुला अभी राज, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 04 Mar 2024 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 04 Mar 2024 01:19 AM IST
सार

किशोर की कमर में तमंचा खोंस रखा था। स्पीड ब्रेकर पर गिरने के डर से उसने तमंचा संभालना चाहा तभी ट्रिगर दबने से गोली चल गई। घायल किशोर और उसके साथी धनीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंच गए। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना के बिना इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उसके साथी ने पीछे से आए बाइक सवारों द्वारा गोली मारने की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
bullet stuck in the teenager waist was removed after an operation
बंदूक की गोली

विस्तार

चार दिन पहले गोली लगने से घायल किशोर का जेएन मेडिकल कॉलेज में 3 मार्च को ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने कमर के पास फंसी गोली निकाल दी है। हालांकि इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि किशोर की कमर में तमंचा खोंस रखा था। स्पीड ब्रेकर पर गिरने के डर से उसने तमंचा संभालना चाहा तभी ट्रिगर दबने से गोली चल गई थी।

विज्ञापन


इस दौरान घायल किशोर और उसके साथी ने पास के गांव में रहने वाले रिश्तेदार को बुलाकर तमंचे को छिपा दिया और धनीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंच गए। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना के बिना इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उसके साथी ने पीछे से आए बाइक सवारों द्वारा गोली मारने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बाइक चला रहे घायल के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिससे हकीकत सामने आ गई थी। वहीं चार दिन बाद भी वह तमंचा बरामद नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल के अनुसार जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जनवरी माह में ससुराल से मायके लौट रही नव विवाहिता की कार पर फायरिंग करने के मामले में भी घायल किशोर और उसके दो साथियों के नाम प्रकाश में आए थे। उसके दोनों साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन किशोर वांछित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed