फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Bull hit the woman

महिला को मारने के बाद आधा घंटे तक शव पर बैठा रहा सांड़

Fri, 14 Feb 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Bull hit the woman
खेत पर रखवाली करने जा रही महिला को बुधवार रात सांड़ ने रास्ते में पटक-पटक कर मार डाला। यही नहीं आधा घंटे तक सांड शव पर बैठा रहा। गांव लौट रहे बेटे ने सबसे पहले शव को देखा। घटना का पता चलते ही मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सड़क से लेकर खेतों तक आवारा पशुओं का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे अधिक किसान इनसे परेशान हैं। 58 वर्षीय मुंद्रा देवी पत्नी राजकुमार तिवारी निवासी नदरोई, लोधा बुधवार रात लगभग आठ बजे घर से खेत की रखवाली करने के लिए निकली थीं। गेहूं की फसल की है, जिसे आवारा पशुओं से बचाने के लिए उन्हें रोज रात में जाना पड़ता था। रास्ते में पीर बाबा मंदिर के पास अंधेरे में सांड़ ने मुंद्रा देवी पर हमला बोल दिया। मुंद्रा का बेटा रामू तिवारी अलीगढ़ में बैटरी की दुकान करता है। रात लगभग साढ़े आठ बजे वह बाइक से गांव लौट रहा था। गांव के रास्ते में हेडलाइट की रोशनी में देखा कि एक सांड़ महिला पर बैठा है। रामू ने पास जाकर देखा तो वह उसकी मां निकलीं। यह देख वह अवाक रह गया। रामू की चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे किसान आ गए। सांड़ को भगाया। मुंद्रा देवी को अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लोधा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
लोधा क्षेत्र में सांड़ के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी किसान व राह चलते लोगों पर हमले हुए हैं। तीन दिन पहले ही खेत में रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला बोला था। अभी तक उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। आए दिन आवारा पशुओं के कारण सड़क हादसे होते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए शासन-प्रशासन की कोई ठोस योजना न होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed