फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bridge has been broken for a month, causing traffic disruption.

Aligarh News: एक महीने से टूटी पड़ी पुलिया, आवागमन बाधित

Thu, 05 Feb 2026 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The bridge has been broken for a month, causing traffic disruption.
एक महीने से टूटी पड़ी पुलिया, आवागमन भी बाधित
विज्ञापन

- करीब तीन किलोमीटर का अतिरिक्त फेर लगाकर गंतव्य तक पहुंच रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

दादों। सांकरा-कासगंज मार्ग स्थित गांव गोपालपुर की पुलिया एक माह से टूटी पड़ी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को करीब तीन किलोमीटर का अतरिक्त फेर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारियों ने पुलिया को जर्जर बताकर करीब एक माह पहले तोड़ दिया था। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही निर्माण करा दिया जाएगा। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिया नहीं बनाई गई है। इससे करीब 10 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रोज स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। पानी कम होने की वजह से स्कूली बच्चे रजबहा में उतरकर विद्यालय पहुंच रहे हैं। बीते दिनों सांकरा निवासी रमेश मल्ला बाइक लेकर आ रहे थे वह अचानक पुलिया टूटने के कारण उसमें गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ और वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया तो वे पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन






- राहगीर प्रमोद कुमार का कहना है कि हमने सोचा था कि पुलिया टूटते ही नई बन जाएगी, लेकिन अब तो रास्ता ही बंद हो गया है। हमें करीब तीन किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- किसान ओमवीर सिंह का कहना है फसल खेत में खड़ी है, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं जा पा रही। विभाग की लापरवाही से हमारा नुकसान हो रहा है।


- दुकानदार अमित कुमार का कहना कहना है कि रास्ता बंद होने से ग्राहक नहीं आ रहे। हमारी रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। विभाग को जल्द काम शुरू करना चाहिए।


- स्थानीय निवासी यशपाल सिंह ने कहा पुलिया टूटने के बाद हमें कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। इससे समय के साध पेट्रोल भी अधिक लग रहा है।



टूटी हुई पुलिया के बारे में संबंधित एक्सईएन व एई से जानकारी ली जाएगी। रिपोर्ट लेने के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा। - विजय सिंह, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed