फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bride friend created a ruckus by climbing on the stage

अजब प्रेम की गजब कहानी: स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की सहेली ने किया बखेड़ा, बोली- चार साल से करती हूं प्यार

Mon, 03 Mar 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 01:10 AM IST
सार

पैंट शर्ट पहनकर आई युवती ने सभी को बताया कि दोनों में चार वर्ष से प्रेम संबंध हैं। इस पर दुल्हन बनने जा रही युवती का परिवार भड़क गया। उन्होंने इस युवती से मारपीट तक कर दी। दुल्हन बनने जा रही युवती को अलग बंद कर दिया।

विज्ञापन
The bride friend created a ruckus by climbing on the stage
होटल में दोनों लड़कियाें से वार्ता करती पुलिस - फोटो : स्वयं

विस्तार

शहर के गांधीपार्क बस अड्डा स्थित एक होटल में उस वक्त बखेड़ा हो गया जब युवती की रिंग सेरेमनी में उसकी सहेली पहुंच गई। सहेली युवती का हाथ खींचकर अपने साथ ले जाने लगी। उसका कहना है कि दोनों एक दूसरे से चार साल से प्यार करती हैं। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक खींचतान व मारपीट होती रही। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। देर रात लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र की परास्नातक शिक्षित युवती का रिश्ता क्वार्सी इलाके के युवक से हुई। गांधीपार्क अड्डे के होटल में रिंग सेरेमनी व गोद भराई की रस्म चल रही थी। जोड़ा स्टेज पर खड़ा था। इसी बीच सफेद शर्ट व पैंट पहने एक युवती वहां धड़धड़ाते हुए पहुंची। उसने दुल्हन बनने जा रही युवती को हाथ पकड़कर खींचकर ले चलना चाहा। इस पर उनमें हाथापाई हो गई। बाद में वे दोनों एक कमरे में बंद हो गईं। करीब एक घंटे तक बंद रहने व हंगामे के बाद उन्होंने खुद कमरा खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंट शर्ट पहनकर आई युवती ने सभी को बताया कि दोनों में चार वर्ष से प्रेम संबंध हैं। इस पर दुल्हन बनने जा रही युवती का परिवार भड़क गया। उन्होंने इस युवती से मारपीट तक कर दी। दुल्हन बनने जा रही युवती को अलग बंद कर दिया। मगर वह इस युवती की बात को सिरे से नकारने लगी। बोली कि वह इसे जानती तक नहीं। लेकिन, पैंट शर्ट में आई युवती तमाम साक्ष्य दिखा रही थी। देर रात पुलिस भी पहुंच गई थी। सभी पक्षों में बातचीत जारी थी। यहां युवक व उसका परिवार रिश्ता न करने की बात कह रहा था, जबकि युवती का परिवार बात संभालने में लगा था। एसएचओ गांधीपार्क एसपी सिंह के अनुसार सूचना पर पुलिस पहुंची है। देर रात तक युवती समलैंगिक रिश्ता मानने को तैयार नहीं थी। वहीं, पैंट शर्ट पहनकर पहुंची युवती को पुलिस ने बिठा रखा था।

ये है प्रेम कहानी

पेंट शर्ट में आई युवती की मानें तो वह स्नातक शिक्षित है। एक भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी है। वहीं दुल्हन बनने जा रही युवती एक भाई व एक बहन हैं। पहासू के एक कोचिंग में पढ़ाई के समय 2017 में दोनों में दोस्ती हुई। वर्ष 2021 में दोनों में प्रेम संबंध की नींव पड़ी। फिर दोनों में संबंध रहे। दुल्हन बनने जा रही युवती ने ही उसे अपने नाम से सिम खरीदकर दिया। पैंट शर्ट में आई युवती के परिवार ने उसका रिश्ता तय कर दिया। गोद भराई हो गई।
गांधी पार्क बस स्टैंड के पास एक होटल में हंगामा होने के बाद मौजूद लोग व पुलिस
अगले माह की 22 तारीख को शादी होनी थी। मगर दुल्हन बनने जा रही युवती ने उसे यह धमकाया कि अगर तूने शादी की तो वह आत्महत्या कर लेगी। एक दिन फंदे पर भी झूली। इसके चलते उसने अपनी मां से झगड़ा कर शादी रुकवा दी। अब खुद शादी करने जा रही थी। उसी ने फोन करके उसे बुलाया था। मगर सामने आने पर पहचानने से इंकार कर दिया। सिम तोड़ दिया। पैंट शर्ट में आई युवती ने वे उपहार भी वहां वापस किए, जो दुल्हन बनने जा रही युवती ने उसे दिए थे। वह यह किस्सा बताते हुए रोये जा रही थी। वह शाम पांच बजे से होटल के बाहर थी। किसी तरह अंदर पहुंची। इसके कृत्य से जीवन बर्बाद हो गया। अब किस मुंह से अपने परिवार से बात करेगी। उल्टा उसे पीटा भी गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed