फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bride, who arrived at her in-laws' house after marriage, ran away with her jewellery in the night.

Aligarh News: शादी कर ससुराल पहुंची दुल्हन रात में ही गहने समेटकर भागी

Thu, 22 Jan 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 22 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The bride, who arrived at her in-laws' house after marriage, ran away with her jewellery in the night.
शादी के बाद सोमवार को दिन में ससुराल पहुंची दुल्हन रात में ही गहने समेटकर भाग निकली। मंगलवार की सुबह दूल्हे सहित ससुराल वालों ने दुल्हन को गायब देखा तो होश उड़ गए। मायके वालों से बात की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई है। दूल्हे के चाचा ने युवती सहित उसके पिता और प्रेमी के खिलाफ रोरावर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रोरावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके भाई का निधन हो चुका है। उन्होंने अपने भतीजे की शादी पास के एक गांव में तय की थी। शादी के बाद सोमवार को दुल्हन घर आई। मंगलवार सुबह परिवार वालों की आंख खुली तो घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। कुछ देर में ही पता चला कि दुल्हन गायब है। शादी में दिए गए गहने-रुपये भी गायब थे।
विज्ञापन

तत्काल यह जानकारी उसके मायके वालों को कॉल कर दी गई। दूल्हे के चाचा ने बताया कि लड़की के पिता ने मोबाइल पर अपनी बेटी से बात करने के बाद बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के चाचा ने दी गई तहरीर में युवती के पिता, उसके प्रेमी और दो अज्ञात व्यक्तियों पर साजिश के तहत गहने-रुपयों सहित युवती को ससुराल से भगाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। कोतवाल जोगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए लापता दुल्हन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed