{"_id":"64862770a6894fbd200b1d07","slug":"the-bride-took-away-the-cash-jewellery-only-after-five-days-of-marriage-aligarh-news-c-2-1-139638-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुल्हन ने पति को खिलाई नशीली बर्फी, घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुल्हन ने पति को खिलाई नशीली बर्फी, घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार
Mon, 12 Jun 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:28 AM IST
सार
कासगंज का युवक प्रमोद के घर मिठाई का डिब्बा लेकर आया। आरोप है कि डिब्बे में रखी बर्फियों में नशीला पदार्थ मिला था। पत्नी ने रात करीब 11:00 बजे प्रमोद को बर्फी खिलाकर सुला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद पत्नी घर में रखी नकदी और जेवर लेकर युवक के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
शादी के 5 दिन बाद नकदी व जेवर लेकर भागी लुटेरी दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा के गांव नगला पुरबिया में शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन घर में रखी नकदी और जेवर लेकर भाग गई। पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी ने रात में उसे नशीली बर्फी खिला दी थी, जिससे वह बेहोश हो गया था।
विज्ञापन
गांव निवासी प्रमोद पुत्र वासुदेव ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि करीब दस दिन पहले कासगंज का युवक उसके पास एक महिला को लेकर आया, बोला कि यह विधवा है। इसके पास एक 8 माह की बेटी है। बेटी और महिला के पालन पोषण के लिए इससे शादी कर लो। महिला की मां पर साठ हजार रुपये का कर्जा है। वह भी आप चुका देना। युवक ने झांसे में आकर उसे पैसे दे दिए। 6 जून को छर्रा स्थित एक मंदिर में महिला से शादी कर ली।
विज्ञापन
शनिवार शाम कासगंज का युवक प्रमोद के घर मिठाई का डिब्बा लेकर आया। आरोप है कि डिब्बे में रखी बर्फियों में नशीला पदार्थ मिला था। पत्नी ने रात करीब 11:00 बजे प्रमोद को बर्फी खिलाकर सुला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद पत्नी घर में रखी नकदी और जेवर लेकर युवक के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन