फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The bride sat in the pavilion, the bride did not come

मंडप में सजी बैठी रही दुल्हन, नहीं आया दुल्हा

Sun, 27 Dec 2020 12:08 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 27 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
The bride sat in the pavilion, the bride did not come
एसपी क्राइम से शिकायत करती पीड़िता मेहंदी दिखाते हुए। - फोटो : neeraj
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में शनिवार को एक अजीब-ओ-गरीब घटना सामने आई। यहां एक दुल्हन रात भर दुल्हे के इंतजार में सजी धजी बैठी रही। मगर दुल्हा नहीं आया। इतना ही नहीं, नकद छह लाख रुपये की मांग दुल्हन के परिवार के सामने रख दी। सुबह यह सुन परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और शिकायत थाने व एसएसपी दफ्तर तक पहुंच गई। एसपी क्राइम ने मामले में थाना पुलिस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन



हुआ यूं कि हाथरस के सासनी क्षेत्र की युवती का विवाह हरदुआगंज के औरंगाबाद निवासी युवक से 25 दिसंबर को होना तय हुआ। इसके लिए बाकायदा शादी के कार्ड भी छपवाए गए और शादी दुबे पड़ाव एसबीआई शाखा के ऊपर हॉल में होना तय हुआ। जहां दुल्हन पक्ष ने सभी तैयारियां कीं और दुल्हन भी मंडप के साथ सजकर तैयार हो गई। मगर दुल्हा नहीं आया। लड़के पक्ष से सिर्फ 10 लोग आए।
विज्ञापन



उन्होंने एक तरफ स्कूटी की मांग की। इस पर लड़की पक्ष ने शाम को ही नई स्कूटी का इंतजाम किया। इसके बाद भी दुल्हा नहीं आया और छह लाख रुपये की मांग दुल्हा पक्ष ने रख दी। इस पर जैसे-तैसे मौके पर ही दो लाख रुपये इकट्ठा किए, मगर दुल्हा पक्ष नहीं माना। इस पर पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रात भर लड़की सजी बैठी रही। शनिवार को पीड़ित पक्ष एसएसपी दफ्तर पहुंचा। जहां एसपी क्राइम को पूरा वाकया बताया। इस दौरान यह भी बताया कि युवक की लड़की के भाई से जान पहचान थी। इसी रिश्ते में एक बार युवक ने युवती संग गंदा काम किया था। इसकी शिकायत जब पुलिस तक पहुंची तो समझौते के आधार पर शादी करना तय हुआ था। अब शादी से मुकर रहा है। एसपी क्राइम ने मामले में थाना पुलिस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed