फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The borrowers had robbed the recovery agent of the finance company

खुद कर्जदारों ने लूटा था फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट

Thu, 01 Jul 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The borrowers had robbed the recovery agent of the finance company
मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड बाईपास पर फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट संग हुई एक लाख नकदी व अन्य सामान की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस लूट को खुद उस कंपनी के उन कर्जदार युवकों ने अंजाम दिया, जिन्हें कंपनी की किश्त चुकानी थी और रुपयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी देहात शुभम पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 18 जून की दोपहर फाइनेंस कर्मी शिवम शर्मा निवासी घुसियाना खैरागढ़ आगरा अपनी बाइक से रोरावर क्षेत्र के गांव नौगवां से किश्तों की रिकवरी कर लौट रहे थे। तभी मथुरा बाईपास पर बुलट सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे बैग लूट लिया था, जिसमें एक लाख रुपये, लैपटॉप रखा था। पुलिस ने सूचना पर मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश की तो तीन नाम उजागर हुए। एसओ मडराक राजीव कुमार व एसओजी प्रभारी रोहित राठी की टीम ने संयुक्त रूप से बाईपास से ही तीनों को रात में दबोच लिया, जिन्होंने अपने नाम आजाद, लवकुश व मोहित निवासीगण नौगवां रोरावर बताए।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों ने स्वीकारा कि उन्होंने भी भारत फाइनेंस इनक्लूजर लिमिटेड कंपनी लोधीपुरम सासनीगेट से ऋण ले रखा है। उसकी किश्त लेने शिवम गांव आता था। वह किश्त जमा नहीं कर पा रहे थे। इसी के तहत उन्होंने तय किया कि अब जब भी शिवम किश्त लेने आएगा तो उसी को लूट लेंगे। इसी प्लानिंग के तहत घटना वाले दिन उसे गांव से वसूली कर लौटते समय घेरकर लूट लिया। घटनास्थल पर आजाद व मोहित मौजूद रहे, जबकि गांव में लवकुश उसकी रैकी करते हुए उन्हें शिवम के गांव से निकलने की खबर दे रहा था। तीनों ने लूट करना व रकम आपस में बांटना स्वीकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट व सिक्योरिटी की वर्दी में न पहचान पाया शिवम
घटना के समय आजाद ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि मोहित ने अपने भाई की सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहन रखी थी और ऊपर से मुंह पर गमछा रख रखा था। इसलिए वह उन दोनों को पहचान नहीं सका।

दूसरी बार फिर लूटने की थी योजना
तीनों ने स्वीकारा कि बेशक लूट के बाद कुछ दिन शिवम का आना बंद हो गया था। मगर वह फिर आना शुरू हो गया था और आने वाले शुक्रवार को उन्होंने शिवम को फिर से लूटने की योजना बनाई थी। मगर उससे पहले पकड़ लिए गए।
ये हुआ बरामद
2 तमंचे, कारतूस, चाकू, लूटा गया मोबाइल, टैबलेट, बैग, लूट में प्रयुक्त बाइक व लूटी रकम में से 72 हजार रुपये, सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed