फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The body of woman found hanging at home

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Tue, 13 Apr 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
The body of woman found hanging at home
बेबी उर्फ का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की संजय गांधी कालोनी में सोमवार को एक महिला का शव संदिग्ध हालत में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। खबर पर आए मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस के समझाने पर हंगामा शांत हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर खुशालगढ़ी निवासी 19 वर्षीय बेबी उर्फ कामिनी की शादी मई 2020 में मजदूरी करने वाले युवक से हुई थी। ससुराल पक्ष के अनुसार सोमवार को हुए विवाद के बाद उसने कमरे में जाकर खुद फांसी लगा ली। परिजनों की नजर फंदे पर झूलते शव पर गई तो घर में कोहराम मच गया। खबर पर इलाका पुलिस पहुंच गई और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसी बीच मायके पक्ष के लोग भी आ गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस के समझाने पर शांत हुए। इंस्पेक्टर के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed