{"_id":"66676556b2272e5b300b84c2","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-the-field-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100926-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
Tue, 11 Jun 2024 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:13 AM IST
सार
युवक की उम्र करीब 29 वर्ष प्रतीत हो रही है, नीली हल्की जींस, सफेद टी शर्ट पहने हुए है। युवक के शव की शिनाख्त के लिए जिले के अलावा जनपद के आस पास के थानों में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
तहसील के सामने खेत में युवक शव पडा हुआ मिला, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जून की सुबह सूचना मिली कि तहसील के सामने खेत में युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक की उम्र करीब 29 वर्ष प्रतीत हो रही है, नीली हल्की जींस, सफेद टी शर्ट पहने हुए है। युवक के शव की शिनाख्त के लिए जिले के अलावा जनपद के आस पास के थानों में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन