फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The arrangement of lockdown 4 will continue till 8 june

आठ जून तक जारी रहेंगी लॉकडाउन 4 की व्यवस्थाएं

Mon, 01 Jun 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
The arrangement of lockdown 4 will continue till 8 june
लॉक डाउन 4 आज समाप्त हो रहा है। अब अनलॉक फेज की बारी है। केंद्र सरकार के बाद प्रदेश सरकार ने भी रविवार को गाइड लाइन जारी कर दी हैं। नई गाइड लाइन के अनुसार फिलहाल कंटेनमेंट जोन से लेकर बाजार खोलने की व्यवस्थाएं जस की तस रखी गई हैं। आठ जून से व्यवस्थाओं में बदलाव होना है। इन सभी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर मंथन आज (सोमवार) होगा।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि नई गाइड लाइंस के अनुसार फिलहाल व्यवस्थाएं जस की तस रहेंगी। कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था में भी बदलाव नहीं होगा। जहां एक भी केस पाया जाएगा वहां 250 मीटर एरिया कंटेनमेंट घोषित कर दिया जाएगा। इससे ज्यादा केस मिलने पर 500 मीटर एरिया कंटेनमेंट घोषित किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। सामान्य स्थितियों में बाजार लॉकडाउन 4 की व्यवस्थाओं के अनुसार खुलेंगे, यानी दूध, पनीर व खानपान की वस्तुओं की बिक्री का समय सुबह सात से ग्यारह बजे तक तथा इलेक्टिकल एवं सेनेटरी आइटमों की बिक्री का समय दोपहर 12 से 5 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

किराना स्टोर, रेस्टोरेंट आदि होम डिलीवरी ही कर सकेंगे। विशेष रूप से किराना आइटम गोदाम से ही डिलीवर किए जा सकेंगे। सब्जी मंडी सुबह छह से नौ बजे तक तथा फल मंडी सुबह आठ बजे से खुलेंगी। हालांकि गाइडलाइन में इन्हें रात आठ बजे तक खोलने के निर्देश हैं, लेकिन यह व्यवस्था फिलहाल लागू नहीं होगी। आठ जून से व्यवस्थाओं में बदलाव होना है। इसमें मंदिर, होटल व शापिंग माल से लेकर सुपर मार्केट भी खुल सकेंगे। सभी सरकारी कार्यालय शत प्रतिशत अटेंडेंस के बाद सोमवार से खुलेंगे। इन सभी बिंदुओं पर सोमवार को होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed