{"_id":"686831ceed9a8d469503f6df","slug":"the-amount-of-offerings-at-peer-shah-dargah-in-kheda-crossed-44-lakhs-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102803-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेड़ा की दरगाह पीरशाह में 44 लाख के पार पहुंची चढ़ावे की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेड़ा की दरगाह पीरशाह में 44 लाख के पार पहुंची चढ़ावे की रकम
विज्ञापन
गांव खेड़ा स्थित दरगाह पीरशाह में इस बार अषाढ़ के महीने में हुई जात में चढ़ावे के रूप में अब तक करीब 44 लाख रुपये आ चुके हैं, जबकि जात के लिए एक सप्ताह का समय अभी शेष है। जात प्रशासन की देखरेख में हो रही है। एक-एक रुपये का हिसाब जुटाकर पूरी रकम बैंक खाते में जमा की जा रही है। इसके लिए सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
गांव खेड़ा में गोधा रोड पर कब्रिस्तान व दरगाह पीरशाह है। अषाढ़ महीने में प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को यहां जात होती है। एक महीने चलने वाली इस जात में दूर-दूर से अनुयायी यहां आते हैं। यहां की जमीन से होने वाली आमदनी व चढ़ावे की रकम को लेकर दो पक्षों में आरोप-प्रत्यारोपों के चलते विवाद की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदायों से होने के कारण सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने अपनी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को दी थी। जात में आने वाले अनुयायियों की भावनाओं और दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने दरगाह पर लेखपाल, कानूनगो, अमीन, पंचायत सचिव, नायब तहसीलदार, एडीओ पंचायत सहित करीब 30 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, ताकि कर्मचारियों की देखरेख में शांति व्यवस्था भंग न हो। चढ़ावे की रकम के लिए दरगाह में ताला बंद बक्शे रखवाए गए हैं। इनमें लोग रुपये डालते हैं।
चढ़ावे की रकम बैंक में हो रही जमा
जात पूरी होने के बाद चढ़ावे की रकम एकत्रित की जाती है। पूरी रकम तहसीलदार व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी के संयुक्त बैंक खाते में जमा होती है। दरगाह मुतवल्ली खर्च का ब्यौरा पेश करेगा, जिसका भुगतान इस खाते से होगा। तीन सप्ताह की जात पूरी हो चुकी है। जात की पूरी प्रक्रिया सीसी टीवी कैमरों में कैद रहती है। तहसीलदार रामचंद, नायब तहसीलदार मयंक गोयल, एडीओ पंचायत अनिल कुमार दिनकर के निर्देशन में कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
-दो पक्षों में विवाद के कारण दरगाह की देखरेख तहसील प्रशासन कर रहा है। चढ़ावे की रकम का हिसाब रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रकम बैंक खाते में जमा की जा रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-मो. अमान, एसडीएम।