{"_id":"6558f6be9551437d780c2126","slug":"the-aligarh-bar-association-elections-on-21st-december-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बार चुनाव की तारीख तय, दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव 21 दिसंबर को, मतगणना अगले दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बार चुनाव की तारीख तय, दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव 21 दिसंबर को, मतगणना अगले दिन
Sat, 18 Nov 2023 11:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:09 PM IST
सार
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का सालाना चुनाव की तारीख तय हो गई है। मतदान 21 दिसंबर को होंगे और मतगणना अगले दिन 22 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
अधिवक्ता
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का सालाना चुनाव 21 दिसंबर को और मतगणना 22 दिसंबर को होगी। यह फैसला 18 नवंबर को एसोसिएशन की आम सभा की बैठक लिया गया। इसके अलावा इस आमसभा में अधिवक्ता हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
बार अध्यक्ष संतोष कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन महासचिव दिनेश कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान अधिवक्ता हित में निर्णय लिया गया कि मृतक आश्रित धनराशि तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए की गई। अधिवक्ता पुत्री के विवाह का अनुदान 21000 से बढ़ाकर 51000 किया गया। अधिवक्ता की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को विधवा पेंशन योजना प्रारंभ की गई। वकालतनामा मुचलका राशि 400 से बढ़ाकर पांच सौ रुपये की गई। अधिवक्ता सदस्यता शुल्क 50 रुपए महीने से बढ़ाकर 100 रुपए महीना किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा एल्डर्स कमेटी चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह की नियुक्ति निरस्त करके बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ अधिवक्ता नरसिंह पाल सिंह को नया चेयरमैन नियुक्त किया। साथ में बार से हटाए गए किसी सदस्य की सदस्यता बहाल न करने का निर्णय लिया। इसे लेकर कुछ देर हंगामा हुआ। बाद में सभी की सहमति बन गई। इस मौके पर तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन