फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Aligarh Bar Association Election Nomination

The Aligarh Bar Association: महिला आरक्षित पदों के लिए नामांकन आज से, 25 फरवरी को मतदान

Tue, 17 Feb 2026 11:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:48 AM IST
सार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन में बीच चुनाव प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद दो खेमे हो गए थे। वर्तमान कमेटी ने बिना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किए चुनाव कराना रद्द कर दिया था। इसके खिलाफ चुनाव पर अडिग खेमे ने अलग टीम बनाकर चुनाव कराना तय कर लिया था।

विज्ञापन
The Aligarh Bar Association Election Nomination
अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होने जा रही है। अब 17 व 18 फरवरी को महिला के लिए आरक्षित पदों पर नामांकन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 25 फरवरी को मतदान होगा। सोमवार देर शाम तक चुनाव अधिकारी घोषित नहीं हुआ। मंगलवार को चुनाव अधिकारी तय होने के संकेत हैं।

विज्ञापन


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन में बीच चुनाव प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद दो खेमे हो गए थे। वर्तमान कमेटी ने बिना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किए चुनाव कराना रद्द कर दिया था। इसके खिलाफ चुनाव पर अडिग खेमे ने अलग टीम बनाकर चुनाव कराना तय कर लिया था। इसी गतिरोध के बीच 15 फरवरी को बार एसोसिएशन की बैठक कर नए सिरे से नए नियम से चुनाव कराना तय किया गया। 
विज्ञापन


इसी क्रम में अब नए नियम के अनुसार महिला आरक्षित पदों के लिए 17 व 18 फरवरी को नामांकन होंगे। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सचिव दीपक बंसल के अनुसार हमारी प्रक्रिया सुचारू है। अन्य पदों के पुराने वाले नामांकन ही मान्य होंगे। बाकी चुनाव अधिकारी भी नियत करने पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed