{"_id":"6a2b24a8ba8aeef56b05885f","slug":"the-accused-beat-up-the-witness-immediately-after-coming-out-of-jail-aligarh-news-c-2-gur1004-995061-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जेल से बाहर आते ही आरोपी ने गवाह को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जेल से बाहर आते ही आरोपी ने गवाह को पीटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : Archive
क्वार्सी थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में जानलेवा हमले के एक मामले में जमानत पर जेल से छूटे आरोपी ने बाहर आते ही मुकदमे के मुख्य गवाह पर हमला बोल दिया। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गोविंद नगर के रहने वाले अनुभव शर्मा पर कुछ समय पहले बदमाशों ने कैंची से जानलेवा हमला किया था, जिसमें गोपाल नाम के युवक को नामजद कर जेल भेजा गया था। हाल ही में गोपाल कोर्ट से जमानत पर बाहर आया। आरोप है कि बाहर आते ही उसने रंजिश पाल ली और 4 जून को इस मुकदमे के गवाह देवेश को घेरकर उसके साथ जमकर मारपीट की।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने गोपाल, हिमांशू, कान्हा और 4-5 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। क्वार्सी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गुरुवार को मुख्य आरोपी गोपाल को दबोच लिया और उसकी जमानत रद्द कराते हुए उसे वापस जेल की कोठरी में भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।