{"_id":"68c5d8d32cef57580f007555","slug":"the-accountant-and-his-brother-who-carried-out-the-robbery-were-sent-to-jail-aligarh-news-c-2-ali1021-786969-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लूट को अंजाम देने वाले मुनीम व उसके भाई को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लूट को अंजाम देने वाले मुनीम व उसके भाई को भेजा जेल
विज्ञापन
हाथरस के पीतल कारोबारी के मुनीम दीपक द्वारा अपने भाई कृष्णा संग मिलकर 10.40 लाख रुपये की लूट कराने के खुलासे के बाद शनिवार को दोनों जेल भेज दिए गए। इससे पहले पीतल कारोबारी नितिन अग्रवाल ने परिजनों संग पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस का आभार जताया। अब रकम को अदालत के जरिये कारोबारी को वापस कराया जाएगा।
एसपी देहात अमृत जैन के अनुसार हाथरस के चामड़ गेट निवासी पीतल कारोबारी नितिन अग्रवाल का मुनीम दीपक बृहस्पतिवार को बाइक पर 10.40 लाख रुपये बैग में लेकर मथुरा जा रहा था। मथुरा बरेली हाईवे पर गोरई क्षेत्र में साथिनी के पास पहुंचने पर उसने करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को खुद के साथ लूट की सूचना दी थी। सीसीटीवी व सर्विलांस जांच में शुक्रवार दोपहर तक यह स्पष्ट हो गया था कि रुपयों का बैग खुद दीपक ने बुलेट सवार अपने भाई कृष्णा को दे दिया।
एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। सोमवार को न्यायालय खुलने पर रकम वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। एसएसपी संजीव सुमन ने भी खुलास करने वाली टीम को बधाई दी है।