फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   absconding shooter in the murder of a history-sheeter was caught in an encounter

Aligarh: हिस्ट्रीशीटर की हत्या में फरार शूटर मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली, साथी मौका देखकर फरार

Thu, 27 Mar 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 01:45 AM IST
सार

हिस्ट्रीशीटर राजकुमार राजू की हत्या में पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस मुठभेड़ में गौतमबुद्ध नगर जेवर के गांव अलीहादपुर उर्फ गढ़ी का हरीश दबोच लिया। उसका साथी प्रशांत फरार हो गया।

विज्ञापन
absconding shooter in the murder of a history-sheeter was caught in an encounter
पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शूटर - फोटो : पुलिस

विस्तार

पिसावा-जट्टारी क्षेत्र की चर्चित रंजिश में पिछले माह हुई दमुंआका के हिस्ट्रीशीटर राजकुमार राजू की हत्या में शामिल शूटर 25 मार्च रात पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया। वहीं भाजपा नेता दिनेश वकील का अपराधी भतीजा प्रशांत मुठभेड़ के दौरान बचकर भाग गया। पकड़ा गया जेवर निवासी शूटर पांव में गोली लगने से घायल हुआ है। उसने स्वीकारा है कि राजू की हत्या के लिए प्रशांत ने ही शूटर बुलाए थे। प्रशांत खुद हत्या के समय मौके पर गोली चलाने वालों में शामिल था।

विज्ञापन


पिसावा पुलिस 19 फरवरी को हुई राजकुमार राजू की हत्या के आरोपियों की तलाश में लगी थी। इसी बीच रात एसओ रंजीत कुमार थाने की टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से जट्टारी-पिसावा मार्ग पर हत्या में शामिल अपराधी प्रशांत व उसके साथी के आने की खबर मिली। इसी बीच चेकिंग में काली पल्सर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे मुडक़र भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने पीछा किया तो वे बाइक से गिर गए। फिर भागने लगे। इसी बीच पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी भाग गया। घायल बदमाश की पहचान गौतमबुद्ध नगर जेवर के गांव अलीहादपुर उर्फ गढ़ी के हरीश के रूप में हुई। उसने फरार साथी का नाम दमुंआका का प्रशांत बताया।
विज्ञापन


हरीश के पास से बाइक के अलावा तमंचा आदि बरामद हुआ। बाद में उसे अस्पताल भेजा गया। घायल ने पूछताछ में बताया कि हत्या के लिए प्रशांत ने ही टीम एकत्रित की थी। खुद प्रशांत गोली चलाने वालों में था। बाइकों पर हत्या को अंजाम देने के लिए उसके साथ प्रशांत के अलावा पिसावा के गांव महंगौरा का अपराधी जीतेश अवस्थी व दो अन्य थे। प्रशांत ने ही अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए पूरी टीम एकत्रित की थी। पकड़े गए हरीश पर जेवर, हापुड़ आदि में आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिसावा क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में एक अपराधी मुठभेड़ में दबोचा गया, जबकि उसका साथी वहां से भाग गया। वहीं इसी हत्या का एक अन्य अपराधी भी बाद में दबोच लिया गया। भागे हुए अन्य तीन की तलाश जारी है।-वरुण सिंह, सीओ खैर

अब बदली हत्या में भूमिका

जिस वक्त ये हत्या हुई थी। उस वक्त राजू के भाई ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही रहने वाले भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश वकील व उनके अपराधी भतीजे प्रशांत को साजिश का आरोपी बनाया था। इसके अलावा दिनेश वकील के दूसरे भाई वीरपाल, दो अन्य भतीजे नागेंद्र व गौरव को नामजद व अन्य अज्ञात आरोपी बनाए थे। जिनमें से साजिश में वीरपाल को पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं नागेंद्र व गौरव को घटनास्थल पर मुखबिरी में जेल भेजा है। वहीं अब हरीश के बयान के आधार पर प्रशांत की तलाश तेज कर दी है। थाना स्तर से प्रशांत पर इनाम की संस्तुति भी वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष भेजी है। भाजपा नेता दिनेश वकील की भूमिका की जांच करते हुए साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

हत्या में शामिल प्रशांत का दोस्त जीतेश भी दबोचा
थाना पुलिस की एक टीम ने रात में ही पोस्तिका बंबा के पास से इलाके के गांव महंगौरा के जितेश कुमार अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर चोरी, मारपीट, हत्या आदि के छह मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। बता दें कि जीतेश लंबे समय तक जेल में रहा। अब इस हत्या में उसका नाम सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed