{"_id":"69330c4aea759a40c307cd12","slug":"tgt-exam-in-aligarh-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC: टीजीटी की परीक्षा आज, 11808 अभ्यर्थी भाग लेंगे, दो पालियों के लिए अलीगढ़ में बनाए गए 221 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC: टीजीटी की परीक्षा आज, 11808 अभ्यर्थी भाग लेंगे, दो पालियों के लिए अलीगढ़ में बनाए गए 221 केंद्र
Sat, 06 Dec 2025 01:16 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:16 AM IST
सार
पहली पाली में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में टीजीटी नॉन मेडिकल टेट देने के बाद परीक्षा केंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित की जा रही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा 6 दिसंबर को जिले के 21 केंद्रों पर होगी। दो पालियों होने वाली परीक्षा में 6 दिसंबर को 11,808 अभ्यर्थी बैठेंगे।
विज्ञापन
पहली पाली में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
यह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
पहली पाली के लिए
बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, श्री माहेश्वर इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसएमवी इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, श्री माहेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज, धर्म समाज इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज छेरत, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज।
विज्ञापन
दूसरी पाली के लिए
चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय।