फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Terror of monkeys in Durgabari for an hour

अलीगढ़ : दुर्गाबाड़ी में एक घंटे तक बंदरों का आतंक, घरों में कैद रहे लोग

Mon, 14 Mar 2022 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys in Durgabari for an hour
दुर्गाबाड़ी गली 4 में स्थित रोशन लाल के छत पर बैठा बंदर। - फोटो : CITY OFFICE
मोहल्ला दुर्गाबाड़ी में करीब एक घंटे तक बंदरों का आतंक रहा। डर के कारण लोग घरों में कैद रहे। नगर निगम के अधिकारियों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। कंट्रोल रूम के कर्मचारी द्वारा वन विभाग से संपर्क करने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया गया। वन विभाग की टीम अंधेरा होने एवं बंदरों के जाने के बाद पहुंची।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाबाड़ी के गली नंबर 4 में सेवानिवृत्त प्रभारी उप निरीक्षक रोशन सिंह के निवास के पास कुत्तों ने एक बंदर को मार दिया। चंद मिनट में दर्जनों की संख्या में बंदर वहां पहुंच गए और मकान को घेर लिया। इस दृश्य को देखकर भयभीत लोग घरों में कैद हो गए। सपा के जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद अफजाल हमीद सूचना पर मौके पर पहुंचे। बंदरों को देखकर वह भी एक घर में घुस गए। नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। नगर निगम कंट्रोल रूम में फोन किया तो कर्मचारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वन विभाग को सूचित करें। वही लोग बंदर पकड़ सकते हैं। सफाई इंस्पेक्टर रामजी लाल ने भी वन विभाग को सूचित करने की बात कहकर टरका दिया।
विज्ञापन

वन विभाग को फोन किया गया और टीम अंधेरा होने के बाद पहुंची। तब तक अधिकतर बंदर इधर-उधर हो गए थे। वन विभाग के बीट इंचार्ज प्रेम शंकर एवं पुत्तूलाल मृत बंदर को लेकर गए। पूर्व पार्षद अफजाल हमीद ने कहा कि संकट के समय नगर निगम के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। किसी के साथ कुछ अनहोनी हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए फिर से अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed