फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Termination of service of ANM in case of co-vaccine filled syringe in garbage

को-वैक्सीन भरी सिरिंज कचरे में फेंकने के मामले में एएनएम की सेवा समाप्ति

Thu, 27 May 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Termination of service of ANM in case of co-vaccine filled syringe in garbage
शहर के जमालपुर अर्बन पीएचसी पर को-वैक्सीन से भरी सिरिंज कचरे में फेंकने के मामले में डीएम ने आरोपी एएनएम निहा खान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही उसकी सेवा समाप्ति के आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही डीएम ने आदेश दिया है कि जांच रिपोर्ट में जो भी जिन-जिन लोगों की जो-जो लापरवाही पाई जाए, उसके आधार पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। डीएम ने कहा कि गंभीर श्रेणी का अपराध सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जमालपुर अर्बन पीएचसी पर वैक्सीन की ऐसी 29 सिरिंज निरीक्षण के दौरान वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर ने बरामद की थीं, इनको कचरे में फेंक दिया गया था। सीएमओ ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार और डॉ. एमके माथुर को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोषी एएनएम पर मुकदमा दर्ज होगा। स्वास्थ्य विभाग ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र जमालपुर स्थित अर्बन पीएचसी को वैक्सीन सेंटर बनाया है। यहां तीन एएनएम की ड्यूटी लगाई गई। शनिवार को यूएनडीटी संस्था के वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर रवेंद्र शर्मा ने सेंटर का निरीक्षण किया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को सौंपी गई।

आरोप है कि एएनएम ने वैक्सीनेशन के नाम पर न केवल लोगों को गुमराह किया, बल्कि उनकी जिंदगी खतरे में डाल दी है। एएनएम ने सिरिंज में वायल से दवा भरी, सुई को शरीर में इंजेक्ट भी किया, लेकिन दवा को शरीर में इंजेक्ट किए बगैर ही सुई को बाहर निकाल लिया। फिर, सुई को अलग किया और दवा भरी सिरिंज डस्टबिन में डाल दीं। यहां 18 से 45 वर्ष आयु तक के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed