फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tension in the village due to waterlogging, administration got the road opened

Aligarh News: जलभराव को लेकर गांव में तनाव, प्रशासन ने खुलवाया रास्ता

Thu, 23 Apr 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Tension in the village due to waterlogging, administration got the road opened
ग्रामीणों को समझाते नायब तहसीलदार व पुलिसकर्मी। संवाद  - फोटो : samvad
ग्राम पंचायत नगलावरी में लंबे समय से जलभराव की समस्या है। शिकायत की जांच करने के लिए बुधवार को अधिकारी पहुंचे। जलभराव की वजह से बंद किए गए रास्ते को खुलवाया। इस बीच गांव के ही दो पक्ष आमने-सामने भी आ गए। हालांकि अधिकारियों ने समझाकर उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन

गांव में जलभराव से बचने के लिए जेसीबी से नाली खोदाई के प्रयास किए गए, लेकिन विवाद के चलते समाधान नहीं हो सका। ग्राम प्रधान वकील फौजी ने कीचड़ और जलभराव से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय के पास रास्ता बंद करा दिया था। ग्रामीण अनिल यादव की शिकायत पर नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग व थानाध्यक्ष एकता सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों में काफी देर तक तनातनी रही, लेकिन बाद में प्रशासन ने बंद रास्ता खुलवा दिया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने प्रधान को नाली निर्माण का प्रस्ताव जल्द पास कराने के निर्देश दिए और जरूरत पड़ने पर पुलिस निगरानी में कार्य कराने की बात कही। प्रधान ने बताया कि नाली का पानी पास की पोखर तक ले जाने की योजना है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed