{"_id":"5be75581bdec2269a92b6dec","slug":"tension-after-demolition-in-religious-place-at-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अराजक तत्वों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़, इलाके में तनाव, भारी फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अराजक तत्वों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़, इलाके में तनाव, भारी फोर्स तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 11 Nov 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में शुक्रवार की रात किसी ने आबादी से दूर बनी मस्जिद के गुंबद क्षतिग्रस्त कर दिए। सुबह नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया।
पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना पहुंची तो अधिकारी सतर्क हो गए। तुरंत मरम्मत के बाद रंगाई-पुताई करवा दी। मिश्रित आबादी वाले इस गांव में किसी तरह की अशांति न पनपे इसके लिए अकराबाद थाने की फोर्स भी गांव में तैनात कर दी गई। सीओ अतरौली के साथ ही एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जलाली-पनैठी रोड पर स्थित भोजपुर गांव के बाहर यह मस्जिद बनी है, इसमें छत के चारों कोनों पर छोटे आकार के गुंबद बने हुए हैं। इसमें से तीन गुंबद रात के अंधेरे में किसी ने क्षतिग्र्रस्त कर दिए। नमाजियों ने सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
विज्ञापन
धर्मस्थल में छेड़छाड़ की सूचना मिलते ही हरदुआगंज व अकराबाद थाना समेत पीआरवी की गाड़ियां भी पहुंच गईं। एसपी देहात मणिलाल पाटीदार, सीओ अतरौली प्रशांत सिंह व एसओ हरदुआगंज डॉ. विनोद सिंह ने लोगों की मौजूदगी में मिस्त्री बुलवाकर नई गुंबदें बनवाकर रंगाई-पुताई कराई।

सीओ अतरौली ने भोजपुर व पड़ोसी गांव भवनखेड़ा के ग्राम प्रधान से धर्म स्थल के पास सीसीटीवी कैमरा लगवाने तथा सोलर लाइट की व्यवस्था कराने के लिए कहा।
साथ ही धर्मस्थल के नजदीक रखे खोखे, ईंटों के ढेर व पेड़ की टहनियों को भी हटवा दिया ताकि कोई इनके जरिए धर्मस्थल की छत पर चढ़ने का रास्ता न बना सके। गांव के वकील अहमद पुत्र शौकत अली की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस तरह की असामाजिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अवांछनीय तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। किसी भी सूरत में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
- प्रशांत सिंह, सीओ अतरौली।