{"_id":"6a441fea400308bbb6039a3a","slug":"tempo-overturns-after-tyre-burst-five-injured-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102940-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टायर फटने से टेंपो पलटा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टायर फटने से टेंपो पलटा, पांच घायल
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टेंपो।
- फोटो : samvad
अकराबाद स्थित जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास मंगलवार सुबह यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
टेंपो चालक दिनेश कुमार निवासी एटा चुंगी ने बताया कि वह गोपी से सवारियां लेकर अलीगढ़ जा रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे लधौआ के पास टेंपो का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।
पुलिस के अनुसार हादसे में थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार, भूरे सिंह, मंजू, भूरी देवी और गांव रायपुर निवासी योगेश कुमार घायल हुए हैं।