फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tempo overturned while trying to save bike

Aligarh: बाइक बचाने के चक्कर में टैंपो पलटा, एक की मौत, तीन लोग घायल, अन्य हादसे में तीन और युवकों को आई चोटें

Tue, 24 Jun 2025 05:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 05:52 PM IST
सार

अतरौली में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत और छह लोग घायल हो गए। बाइकों की भिड़ंत को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। बाइक में टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Tempo overturned while trying to save bike
मृतक देवेंद्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अतरौली कोतवाली के गांव जमालगढ़ी के निकट बाइकों की भिड़ंत को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। इससे टेंपो में बैठे युवक की मौत हो गई और टेंपो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायलों को अलीगढ़ रेफर किया है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के मुकुंदपुर निवासी रिंकू भाड़े पर टेंपो चलाता है। दुबे का पड़ाव स्थित एक फोटो वाले की दुकान से सामान नरौरा जाना था। सामान रिंकू ने अपने टेंपो में भर लिया और सामान को पहुंचाने के लिए फोटो ग्राफर ने अपनी दुकान पर काम करने वाले 53 वर्षीय देवेंद्र पुत्र श्याम बाबू निवासी नौरंगाबाद को टेंपो में बैठा दिया। जैसे ही टेंपो गांव जमालगढ़ी के निकट पहुंचा तभी दो बाइक वाले ओवरटैक करते समय आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन


इनसे बचने के लिए टेंपो का पहिया सड़क से नीचे उतर गया और टेंपो पलट गया। इसमें दबकर देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिंकू व बाइक सवार दिनेश पुत्र हुकम सिंह और रुपेश पुत्र रामप्रकाश निवासीगण चौमुहां घायल हो गए। दिनेश व रुपेश को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना गांव चौमुहां के निकट हुई। एक बाइक पर तीन दोस्त अंकित पुत्र कलियान सिंह निवासी रहमापुर, रंजीत पुत्र विजेंद्र सिंह व हरीश पुत्र सतेंद्र सिंह निवासीगण आलमपुर किसी काम से अतरौली जा रहे थे। इनकी बाइक में टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां से अंकित व रंजीत को दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed