{"_id":"6710a12a19ac0ab8d409e0f8","slug":"tempo-filled-with-students-overturned-due-to-collision-with-roadways-bus-near-atarauli-block-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident: अतरौली ब्लॉक के सामने रोडवेज बस की टक्कर से छात्रों से भरा टेंपो पलटा, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident: अतरौली ब्लॉक के सामने रोडवेज बस की टक्कर से छात्रों से भरा टेंपो पलटा, सात घायल
Thu, 17 Oct 2024 11:01 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:01 AM IST
सार
अतरौली के लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज के लिए छात्र टेंपो से जा रहे थे। अतरौली ब्लॉक के सामने बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में सात छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में रामघाट कल्याण मार्ग पर अतरौली ब्लॉक के सामने आज सुबह 9.30 बजे रोडवेज बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार सात छात्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चार घायलों को अलीगढ़ के दीनदयाल संयुक्त अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर सुबह रामघाट से एक टेंपो में स्नातक के छात्र लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज में पढ़ने जा रहे थे। सुबह 9.30 बजे टेंपो जैसे ही अतरौली ब्लॉक के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया। हादसे में सात छात्र घायल हो गए। छात्रों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने आनन-फानन छात्रों को टेंपो से बाहर निकाला और सीएचसी भेजा। घायलों में घनेन्द्र पुत्र उमेश चंद, ललित पुत्र धर्मपाल सिंह, अंकित राजपूत पुत्र ओम प्रकाश निवासीगण वीरसिंहपुर, साबिर पुत्र शहजाद जरगवा थाना रामघाट की हालत गंभीर है। चारों को दीनदयाल रेफर कर दिया। तीन अन्य को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन