फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tempo driver for five bucks knockout murder

पांच रुपये के लिए टेंपो चालक की पीटकर हत्या

Wed, 09 Dec 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 09 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver for five bucks knockout murder
टेंपो का पांच रुपये के भाड़े के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने टेंपो चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। चालक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हमलावर पक्ष भी टेंपो चालक है।
विज्ञापन


थाना बन्ना देवी क्षेत्र में बरौला जाफराबाद का रहने वाला 50 वर्षीय राजपाल सिंह टेंपो चलाता था। उसके परिवार में तीन बेटे और पत्नी रामवती है। राजपाल के भतीजे धर्मेंद्र ने बताया कि मंगलवार की शाम नुमाइश मैदान जीटी रोड पर उसका सवारी चढ़ाने को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


तब स्थानीय लोगों ने समझा कर मामला शांत करा दिया था। देर शाम राजपाल टेंपो लेकर घर पहुंचा। तभी आरोपी टेंपो चालक अपने बेटे और साथियों के साथ वहां पहुंच गया और दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर हमलावर पक्ष ने राजपाल के सिर पर लोहे की     रॉड और डंडों से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ राजपाल जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपाल को लहूलुहान हालत में देख आसपास चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इस दौरान हमलावर मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल राजपाल को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अधिक खून बहने से राजपाल की मौत हो गई।

 राजपाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना बन्ना देवी प्रभारी अनुज कुमार मौके पर पहुंच गए। देर रात तक हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed