Aligarh Weather: होली पर 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, फरवरी में सताएगी अप्रैल जैसी गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण गर्मी बढ़ी है, जिससे फरवरी माह में तापमान 30 डिग्री तक पहुंचेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी का मौसम इस साल कब गुजर गया पता ही नहीं चला। फरवरी महीने में ही लोगों को गर्मी सता रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण गर्मी बढ़ी है, जिससे फरवरी माह में तापमान 30 डिग्री तक पहुंचेगा। होली पर 14 मार्च को तापमान 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हालाकि 18, 19, 20 फरवरी को बादल छाएंगे, लेकिन गर्मी कम नहीं होगी। इस तरह फरवरी महीने में ही लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी सताएगी।
14 फरवरी को जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग गर्मी से परेशान रहे, लेकिन हवाएं चलने से कुछ राहत जरूर मिली। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। 23 से 28 फरवरी के मध्य अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के मध्य रहेगा। अमूमन अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान 30 से अधिक पहुंचता है, लेकिन इस बार फरवरी महीने में ही पारा चढ़ गया है।
पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण उत्तरी-पश्चिमी हवाएं हवाएं कम चली। पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई। इसी के चलते प्रदेश में ठंड कम पड़ी। अब हवाओं की रफ्तार कम होगी, जिस कारण फरवरी माह में 30 डिग्री तक तापमान पहुंचने के आसार हैं। हालांकि इसका मानसून पर कोई असर नहीं पड़ेगा।- डॉ. अनंत कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र छेरत, अलीगढ़
विज्ञापन विज्ञापन