फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tehsilwar team will raid pesticide sellers

Aligarh News: कीटनाशक विक्रेताओं पर छापा मारेंगी तहसीलवार टीम

Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tehsilwar team will raid pesticide sellers
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जनपद में कीटनाशी थोक एवं फुटकर विक्रेताओं पर छापामार कार्रवाई एवं आकस्मिक जांच और निरीक्षण के लिए तहसीलवार टीम का गठन किया है जोकि निर्धारित क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी तहसील कोल एवं गभाना में आने वाले समस्त विकास खंड, सहायक निबंधक सहकारिता एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी तहसील इगलास एवं खैर के समस्त विकास खंड और उप कृषि निदेशक एवं जिला गन्ना अधिकारी तहसील अतरौली के समस्त विकास खंडों में निरीक्षण कर छापेमारी करेंगे। सूचना, नमूने एवं कार्रवाई की रिपोर्ट प्रतिदिन शाम छह बजे तक जिला कृषि रक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन



जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल ने बताया कि जनपद में कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापे की कार्रवाई की गई है। छापे के दौरान जनपद में 53 प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया एवं 15 संदिग्ध रसायनों के नमूने संग्रहित कर विश्लेषण के लिए उन्हें प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। इसके साथ ही बिना अधिकार पत्र के मिले कीटनाशकों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई। अनिमितताओं के चलते दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed