फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenager scooty collision with a police car in Aligarh

अलीगढ़ : किशोर को पुलिस की गाड़ी से टकराना पड़ा भारी, पांव पकड़कर मांगनी पड़ी माफी 

Sun, 24 Mar 2019 04:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 24 Mar 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Teenager scooty collision with a police car in Aligarh
पुलिस वाले को मिन्नतें करता हुआ किशोर

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के तस्वीर महल रोड पर एक किशोर अपने पिता की स्कूटी से कुछ सामान लेने के लिए शहर की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रही एसपी क्राइम की गाड़ी को देखकर किशोर अपनी स्कूटी का संतुलन खो बैठा और एसपी क्राइम की गाड़ी से जा टकराया। 

विज्ञापन


फिर क्या था गाड़ी में बैठे पुलिस के 2 जवानों ने उतरकर स्कूटी सवार किशोर को पकड़ लिया और उसकी स्कूटी की चाबी छीनकर स्कूटी ले जाने लगे। किशोर स्कूटी छुड़ाने के लिए पुलिस के सामने कान पकड़ कर अपनी गलती की माफी मांगने लगा। इससे भी बात नहीं बनी तो उसने पुलिसकर्मी के दोनों पैरों को हाथ से पकड़ लिया और स्कूटी की चाबी देने की मिन्नतें करने लगा। 
विज्ञापन

 

Teenager scooty collision with a police car in Aligarh
स्कूटी छुड़वाने के लिए किशोर जोड़ता रहा हाथ-पांव

लेकिन इससे भी पुलिस का दिल नही पसीजा। किशोर को स्कूटी की चाबी देना तो दूर उल्टा पुलिस ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। किशोर का कसूर बस इतना था कि उसकी स्कूटी पुलिस के बड़े साहब एसपी क्राइम की गाड़ी से जा टकराई थी। 

एसपी क्राइम की सेवा में लगे दो जवान किशोर को धमकाने लगे। काफी देर तक मिन्नत करने के बावजूद भी पुलिसकर्मियों ने किशोर को न ही गाड़ी दी और न ही चाबी आखिरकार जब मासूम रोने लगा तो वहां खड़े मीडियाकर्मी अपना कैमरा लेकर पहुंच गए। 

इस बीच किशोर द्वारा पुलिसकर्मी के हाथ जोड़ने व पैर छूने की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली गई। यह देखते ही दोनों पुलिसकर्मी हलकान रह गए और किशोर को स्कूटी की चाबी देने में ही भलाई समझी। वहीं इस वाक्य को देखने के लिए तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन भीड़ ने पुलिसकर्मियों से कुछ न कह कर तमाशबीन बने रहना ही सही समझा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed