{"_id":"6054edea8ebc3ecbaa3c455a","slug":"teenager-murder-aligarh-news-ali259047910","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या, नग्न अवस्था में शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की हत्या, नग्न अवस्था में शव बरामद
Sat, 20 Mar 2021 10:04 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बाग में एक किशोर का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। परिवार ने कुकर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ पुलिस ने शक के आधार पर एक दुकानदार को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इस गांव के निवासी एक व्यक्ति का 14 साल का बेटा बृहस्पतिवार की शाम गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने पूरी रात उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह कुछ लोग एक बाग की ओर शौच के लिए गए थे तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। शव नग्न अवस्था में था। उसी की टीशर्ट को मुंह में ठूंसा गया था।
विज्ञापन
शव मिलने से गांव सनसनी फैल गई। तमाम ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ सुदेश गुप्ता, कोतवाल संजय जायसवाल भी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र करवाए गए। किशोर की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
कुकर्म हुआ कि नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। गांव के एक दुकानदार के साथ किशोर को आखिरी बार देखा गया था। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या का जल्द खुलासा होगा। - सुदेश गुप्ता, सीओ, अतरौली।