{"_id":"6056e3528ebc3e5907772722","slug":"teenager-murder-after-sexual-harassment-by-shopkeeper-in-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कुकर्म के बाद की थी किशोर की हत्या, दुकानदार ने खोला चौंकाने वाला राज, पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कुकर्म के बाद की थी किशोर की हत्या, दुकानदार ने खोला चौंकाने वाला राज, पुलिस हैरान
Sun, 21 Mar 2021 11:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली कोतवाली इलाके के एक गांव में किशोर की हत्या कुकर्म करने के बाद की गई थी। शक के आधार पर हिरासत में लिए गए दुकानदार ने पुलिस की पूछताछ में यह स्वीकार किया।
बताया कि किशोर ने अपने घर में कुकर्म की बात बताने की धमकी दी थी, जिस पर वह मामला खुलने और जेल जाने की आशंका से डर गया था। शनिवार को उसे पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर एक बाग में नग्न अवस्था में किशोर का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने एक दुकानदार सुरेश को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। किशोर को आखिरी बार उसी दुकानदार के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
थाने में हुई पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उसने शराब पी थी। उसी समय किशोर उसकी दुकान पर आकर बैठ गया था। नशे के हालत में वह किशोर को बहलाकर बाग की ओर ले गया। वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुकर्म किया। किशोर ने कुकर्म का विरोध किया और यह बात अपने घर में बताने की धमकी दी। इस पर वह डर गया और गला दबाकर किशोर की हत्या कर दी। इसके बाद शव पर रेत डालकर वहां से भाग गया।

आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बाग में एक किशोर का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। परिवार ने कुकर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ पुलिस ने शक के आधार पर एक दुकानदार को हिरासत में लिया है। दुकानदार ने पुलिस पूछताछ में कुकर्म के बाद हत्या की बात कबूल कर ली।