{"_id":"673e4aff9855a473b8036209","slug":"teenager-dies-due-to-car-overturning-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101360-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार पलटने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार पलटने से किशोर की मौत
Thu, 21 Nov 2024 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
तालानगरी क्षेत्र में कार पलटने से कार सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
कुनाल ठाकुर (14) पुत्र मुकेश कुमार हरदुआगंज क्षेत्र के गांव कलाई के निवासी थे। विजडम स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ रहे थे। दिल्ली से उनकी बुआ कार से आई थीं। बुधवार की सुबह कार की चाबी लेकर वह अपने दोस्तों के पास अलीगढ़ गए थे। वहां से लौटते समय करीब साढ़े आठ बजे रामघाट कल्याण मार्ग पर डीपीएस स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार में मौजूद दो साथी तो बाहर निकल आए, लेकिन कुनाल ठाकुर कार में फंसे रह गए। गंभीर रूप से घायल कुनाल को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह दो भाइयों में छोटे थे। पिता मुकेश दिल्ली में एक कुरियर कंपनी में काम करते हैं।