फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenager came to her lover house from Kasganj

Aligarh: कासगंज से प्रेमी के घर आई किशोरी, युवक के परिजनों ने उसे पुलिस को सौंपा

Fri, 23 May 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 23 May 2025 01:36 AM IST
सार

किशोरी के परिवार वालों ने कासगंज कोतवाली में युवक के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दे दी। इधर, युवक के परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंच गए।

विज्ञापन
Teenager came to her lover house from Kasganj
किशोरी पुलिस को सौंपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती 21 मई को क्षेत्र के गांव निवासी अपने प्रेमी के घर आ गई। युवक के परिजनों ने किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की मौसी कासगंज देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहती हैं। युवक अपनी मौसी के घर आता-जाता रहता था। वहां उसके एक किशोरी से प्रेम संबंध हो गए। किशोरी दो दिन पहले अपने घर से युवक के घर आ गई। जब उसके परिवार वालों को पता चला तो वह भी 21 मई को युवक के गांव आ गए। दोनों के परिजन के बीच पहले तो शादी की बात तय हो गई, फिर किसी बात पर बात बिगड़ गई।
विज्ञापन


किशोरी के परिवार वालों ने कासगंज कोतवाली में युवक के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दे दी। इधर, युवक के परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी सुमित गोस्वामी ने बताया कि किशोरी के परिवार वालों को सूचना दे दी है। उनके आने पर किशोरी को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed