फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenager becomes pregnant due to rape, report filed against three

अलीगढ़: अश्लील फोटाे वायरल करने के नाम पर करते रहे दुष्कर्म, गर्भवती हुई किशोरी, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 Sep 2023 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2023 01:42 AM IST
सार

अपने दोस्तों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया और मोबाइल पर अश्लील फोटाे खींच लिए। इसके बाद उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पकड़ा गया आरोपी सहित उसके दोस्त दुष्कर्म करते रहे। इससे किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई।

विज्ञापन
Teenager becomes pregnant due to rape, report filed against three
दुष्कर्म का मामला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से तीन युवक डरा-धमकाकर दुष्कर्म करते रहे। इससे किशोरी गर्भवती हो गई, तो फिर डरा-धमकाकर उसका गर्भपात कराने ले जा रहा था, तभी किशोरी के पिता ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को दबोचा लिया। मामले में एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


पीड़ित पिता के अनुसार एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को अन्य महिलाओं के साथ खेतों में धान लगवाने के लिए ले जाता था। इसी दौरान अपने दोस्तों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया और मोबाइल पर अश्लील फोटाे खींच लिए। इसके बाद उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पकड़ा गया आरोपी सहित उसके दोस्त दुष्कर्म करते रहे। इससे किशोरी दो माह की गर्भवती हो गई। धमकी और डर की वजह से उसने परिजनों को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक आरोपी उनकी बेटी को डरा-धमकाकर गर्भपात कराने के लिए पास के एक गांव में ले जा रहा था, तभी जानकारी मिलने पर उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गांव के बाहर ही दबोच लिया। इसके बाद बेटी ने सारी बात बताई। थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में एक नामजद व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed