फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenage girl drowns after tonsure ceremony at Ganga Ghat

Aligarh News: गंगा घाट पर मुंडन के बाद किशोरी की डूबकर मौत

Mon, 01 Jun 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl drowns after tonsure ceremony at Ganga Ghat
घटना के बाद मौके पर मौजूद गोताखोर व पुलिस कर्मी।  - फोटो : samvad
सांकरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक किशोरी की डूबकर मौत हो गई। दो अन्य किशोरियों को स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन

गांव जिरौली के नगला लभेड़ा निवासी रूप किशोर के सात वर्षीय पुत्र संतोष का मुंडन था। परिजन करीब 100 लोगों के साथ सांकरा गंगा घाट पहुंचे थे। हवन-यज्ञ के बाद विधिवत मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद परिवार की तीन किशोरियां स्नान के लिए गंगा नदी में उतरीं। 13 वर्षीय सलोनी, 17 वर्षीय खुशबू और 16 वर्षीय रीता गहरे पानी में चली गईं। वे तीनों डूबने लगीं। उनकी हालत देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। बचाव के प्रयास तुरंत शुरू किए गए। काफी मशक्कत के बाद खुशबू और रीता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 13 वर्षीय सलोनी गहरे पानी में समा गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सलोनी का शव खोज लिया। बचाई गई दोनों किशोरियों का प्राथमिक उपचार भी किया गया।
विज्ञापन




परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया अंतिम संस्कार

मृतका सलोनी अपने चाचा के बेटे के मुंडन में शामिल होने आई थी। घटना के बाद घाट पर भोजन-पानी की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed