{"_id":"688bc31ad6861e5ec20dad99","slug":"teen-drowned-in-vrindavans-chamunda-ghat-missing-even-after-four-days-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101310-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वृंदावन के चामुंडा घाट में डूबा किशोर, चार दिन बाद भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वृंदावन के चामुंडा घाट में डूबा किशोर, चार दिन बाद भी लापता
विज्ञापन
रामपुर निवासी किशोर चार दिन पहले वृंदावन के चामुंडा घाट पर डूब गया, जिसका अब तक कोई पता नहीं चला है। उसके डूबने के बाद से परिवार में रोना बिलखना मचा है।
पीड़ित पिता नेम सिंह ने बताया कि उनका पुत्र विवेक (17) पॉलिटेक्निक का डिप्लोमा कर रहा था। 25 जुलाई को वाजिदपुर से मथुरा-वृंदावन यात्रा के लिए बस जा रही थी, इसमें वह भी गया था। गोवर्धन परिक्रमा के बाद 27 जुलाई को वृंदावन के चामुंडा घाट पर नहाने के लिए गया। उसने नहाने के लिए छलांग लगाई तो वह उसमें डूब गया। इसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। उसके साथ गए तरुण कुमार ने फोन द्वारा परिजनों को उसके डूब जाने की खबर दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
परिजनों ने बताया कि उनको वहां छह दिन हो गए और काफी तलाशा गया, लेकिन बेटे का कोई पता नहीं चला। गोताखोर भी परेशान हो गए। जिस जगह वह डूबा था, वहां की गहराई लगभग 30 फीट बताई जा रही है। विवेक तीन भाइयों में से दूसरे नंबर का है।