{"_id":"67b0f4cb8a32c6e5c4014b52","slug":"teen-dies-after-bike-skids-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100721-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक फिसलने से किशोर की मौत, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक फिसलने से किशोर की मौत, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल
Sun, 16 Feb 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:40 AM IST
सार
देवेंद्र गिरि ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वह बाइक से अपने पड़ोसी को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर गांव लौट रहा था। भोगपुर गोशाला के पास उसकी बाइक फिसल गई।जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मोंटी गिरि
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव भोगपुर के मजरा भगतपुर निवासी देवेंद्र गिरि का पुत्र मोंटी गिरि (15) शनिवार की सुबह करीब सात बजे बाइक से अपने पड़ोसी को डाबर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर गांव लौट रहा था। भोगपुर गोशाला के पास उसकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
इससे वह सिर के बल सड़क पर गिरा। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था और हाईस्कूल में पढ़ता था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन