फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   teekaram inter college program

Aligarh News: भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लेकर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 02 Nov 2026 04:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
teekaram inter college program

विज्ञापन
भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लेकर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
अलीगढ़। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सोमवार को एनएसएस के तृतीय एकदिवसीय शिविर में ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में 80 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जबकि करीब 200 छात्राएं मौजूद रहीं।
छात्राओं ने सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी, धार्मिक संस्थाओं में भ्रष्टाचार और डिजिटल मीडिया के दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर विचार रखे। सभी ने ‘न रिश्वत लेंगे, न लेने देंगे’ का संकल्प लिया। निर्णायक डॉ. प्रियंका दीक्षित रहीं। डॉ. कविता भारती और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजू सिंह पटेल ने छात्राओं को ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉ. प्रतिमा वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दिव्यांशी और श्वेता यादव संयुक्त रूप से प्रथम, पलक और मुस्कान द्वितीय तथा तनिष्का शर्मा और उन्नति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। विशाखा और शांभवी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर प्रो. हेमलता अग्रवाल सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed