{"_id":"6a8c0a005d7001fe54089a68","slug":"teachers-protest-to-save-amu-land-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: जमीन बचाने को शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, शताब्दी द्वार पर दिया धरना, प्रॉक्टोरियल टीम से तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: जमीन बचाने को शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, शताब्दी द्वार पर दिया धरना, प्रॉक्टोरियल टीम से तीखी नोकझोंक
Mon, 24 Aug 2026 02:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:38 PM IST
सार
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना था कि विश्वविद्यालय की बेशकीमती जमीन को किसी भी स्थिति में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जमीन से जुड़े विवाद का समाधान कराने और विश्वविद्यालय के हितों की रक्षा करने की मांग की।
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना था कि विश्वविद्यालय की बेशकीमती जमीन को किसी भी स्थिति में सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की भमौला स्थित जमीन को बचाने की मांग को लेकर एएमयू शिक्षक संघ ने सोमवार को प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शताब्दी द्वार पर धरना देकर विश्वविद्यालय की जमीन के संरक्षण की मांग उठाई।
विज्ञापन
शिक्षक प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन शताब्दी द्वार बंद कर दिए जाने से मामला गरमा गया। इस दौरान प्रॉक्टोरियल टीम और शिक्षकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर तक दोनों पक्षों में तीखी बहस होती रही।
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना था कि विश्वविद्यालय की बेशकीमती जमीन को किसी भी स्थिति में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जमीन से जुड़े विवाद का समाधान कराने और विश्वविद्यालय के हितों की रक्षा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने के संकेत दिए।
विज्ञापन