{"_id":"5d3766a08ebc3e6ce864216c","slug":"teacher-will-evict-over-flase-degree-hathras-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 शिक्षक-शिक्षिकाओं की होगी सेवा समाप्त, जांच में फर्जी पाई गई डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 शिक्षक-शिक्षिकाओं की होगी सेवा समाप्त, जांच में फर्जी पाई गई डिग्री
Wed, 24 Jul 2019 05:56 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 24 Jul 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : social media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईटी की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई में फंसे वर्ष 2005 की बीएड की डिग्री वाले 64 शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ बीएसए ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। इन शिक्षकों में फर्जी और टेंपर्ड डिग्री वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2005 में बीएड कर शिक्षक बनने वालों की एसआईटी जांच के बाद जनपद स्तर पर कार्रवाई की गई है। बीएसए ने ऐसे 64 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति के आदेश पर मंगलवार को मुहर लगा दी।
विज्ञापन
हालांकि शिक्षक-शिक्षिका भी यही चाह रहे थे, क्योंकि अब वह इस आधार पर कोर्ट जाएंगे, क्योंकि अन्य जनपदों में ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को कोर्ट से राहत मिल गई है। यहां के शिक्षकों को भी राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि 64 शिक्षक-शिक्षिकाओं की वर्ष 2005 की बीएड की डिग्री फर्जी और टेंपर्ड पाई गई हैं, इसलिए इनके खिलाफ विभाग द्वारा सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। रही बात शिक्षकों के कोर्ट जाने की बात तो वह स्वतंत्र हैं। अपने बचाव में कहीं भी जा सकते हैं।