{"_id":"6348757d04b8d3611d0338e4","slug":"teacher-trapped-in-the-mess-of-loan-app-getting-threats-city-office-news-ali3025907105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: लोन एप के झमेले में फंसा शिक्षक, मिल रहीं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: लोन एप के झमेले में फंसा शिक्षक, मिल रहीं धमकियां
Fri, 14 Oct 2022 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:00 AM IST
सार
शिक्षक की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उन्हें किसी काम के लिए इमरजेंसी में 4 हजार रुपये की जरूरत थी। इसी दौरान उन्होंने सोशल साइट पर 20 एप को सर्च किया। जिस पर 62 हजार रुपये का लोन देना दिखाने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
साइबर हैकर लगातार लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। 274 एप साइबर हैकरों द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिनके जाल में लोग फंस रहे हैं। इसी कड़ी में क्वार्सी क्षेत्र के एक शिक्षक इसके जाल में फंस गए और अब उन्हें धमकियां मिल रही हैं। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शिक्षक की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उन्हें किसी काम के लिए इमरजेंसी में 4 हजार रुपये की जरूरत थी। इसी दौरान उन्होंने सोशल साइट पर 20 एप को सर्च किया। जिस पर 62 हजार रुपये का लोन देना दिखाने लगा। उन्होंने उस पर प्रयास किया तो कुछ ही देर में खाते में 37 हजार 200 रुपये आ गए।
इसके कुछ देर बाद से ही उन्हें अलग अलग नंबरों से धमकी आ रही हैं कि अगर 62 हजार रुपये वापस नहीं किए तो जान से मार दिए जाओगे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, साइबर सेल के अनुसार जानकारी दी गई है कि कुल 274 एप ऐसे हैं, जिन्हें आरबीआई द्वारा रडार पर लिया गया है।
विज्ञापन
ऐसी एप के चक्कर में लोग न फंसें और दूर रहें। अगर किसी तरह के लोन की जरूरत है तो अधिकृत बैंक या अधिकृत एजेंसी से संपर्क करें। ऐसी एप के फेर में न फंसें। साइबर पुलिस भी इन सभी को संचालनकर्ताओं को रडार पर लिए हुए हैं।