फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher Tahira surrounded by controversies over applying tilak in Aligarh has given a befitting reply to the opponents

Aligarh News: मुस्लिम शिक्षकों के निशाने पर आईं ताहिरा बोलीं- तिलक लगाने से नहीं होता धर्म भ्रष्ट, जाने क्या है पूरा मामला?

Tue, 28 Jun 2022 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Jun 2022 10:47 PM IST
सार

खंड शिक्षाधिकारी को तिलक लगाने के चलते मुस्लिम शिक्षिका ताहिरा परवीन मुस्लिम शिक्षकों के निशाने पर आ गई हैं। शिक्षिका के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई। इसके जवाब में उन्होंने कहा है कि तिलक लगाने से उनका धर्म भ्रष्ट नहीं होता है।

विज्ञापन
Teacher Tahira surrounded by controversies over applying tilak in Aligarh has given a befitting reply to the opponents
खंड शिक्षा अधिकारी का तिलक लगाकर स्वागत करतीं प्रधानाध्यापिका ताहिरा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में खंड शिक्षाधिकारी को तिलक लगाने से मुस्लिम शिक्षकों के निशाने पर आईं मुस्लिम शिक्षिका ताहिरा परवीन ने कट्टर सोच रखने वाले को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि तिलक लगाने से उनका धर्म भ्रष्ट नहीं होता, बल्कि इस पर टीका टिप्पणी करने वाले का दिमाग भ्रष्ट होता है।

विज्ञापन


विकासखंड जवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय छेरत सूढ़ियावली में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात ताहिरा परवीन ने कहा कि शिक्षिका होने के नाते उनका पहला धर्म इंसानियत है। वह सामाजिक प्राणी हैं। तिलक लगाने से उनका धर्म बिल्कुल परिवर्तन नहीं हुआ। तिलक लगाना भारतीय संस्कृति है। मुस्लिम शिक्षक उनके बारे में क्या कहते हैं, उन पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनकी सोच पवित्र है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिलक लगाने का फोटो शिक्षक मोहम्मद अहमद ने उनके उस व्हाट्सएप ग्रुप में डाला, जिसमें वह नहीं हैं। फोटो को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। शिक्षक मोहम्मद अहमद ने बताया कि वह इस्लाम को मानते हैं, इसलिए तिलक लगाना गलत है। उन्होंने जो बात कही है, वह सही है। गलत को गलत कहना उनका संवैधानिक अधिकार है।

बता दें कि 15 जून को शिक्षिका ताहिरा ने खंड शिक्षाधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा के कार्यभार ग्रहण करने पर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया था। इसके बाद शिक्षिका के खिलाफ मुस्लिम शिक्षक आ गए थे। व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षकों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिक्षिका ने इसकी शिकायत बीएसए से कर दी है। बीएसए ने इस मामले में जांच करने का जिम्मा खंड शिक्षाधिकारी को सौंप दिया। बीएसए सतेंद्र कुमार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed