{"_id":"5f53f8dc8ebc3e615a5d0d38","slug":"teacher-s-day-celebration-city-office-news-ali243070864","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले जन्म मोहे अपने गुरु का शिष्य कीजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले जन्म मोहे अपने गुरु का शिष्य कीजो
विज्ञापन
शिक्षकों का सम्मान करते महाराजा अग्रसेन समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। हालांकि, कोरोना काल के चलते विद्यालय व सामाजिक संस्थाओं ने बड़े स्तर पर कार्यक्रम नहीं किए। अलबत्ता, विद्यालयों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं, गुरुजनों को उनके शिष्यों ने सम्मान स्वरूप पुष्प गुच्छ भेंटकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ मंजू गौड़, मिस्ट्रेस तबस्सुम अशरफ, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
मदर टेरेसा वीमेंस पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. स्वर्णलता याज्ञनिक के निर्देशन में शिक्षक दिवस मना। शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह व डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया। मुस्कुराहट की पहल पाठशाला में कार्यक्त्रस्म हुआ। यहां डीपीएस जूनियर विंग के निदेशक रजत शर्मा, डॉ ललिता गुप्ता आदि मौजूद रहीं। पानदरीबा स्थित भाकपा कार्यालय पर गोष्ठी हुई।सर्वशक्ति सेवा संस्थान के कार्यक्त्रस्म में डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय महिला कायस्थ महासभा द्वारा ऑनलाइन शिक्षक सम्मान समारोह हुआ।
अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा ने आवास पर ऋषिपाल शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य, सुल्तान सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य, फणींद्र कुमार, अखिलेश यादव आदि को सम्मानित किया। महाराजा अग्रसेन समिति जिला युवा शाखा ने डीएस कॉलेज में गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके गोयल, डॉ. राजेश अग्रवाल का सम्मान किया। श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ. इंदु सिंह ने शिक्षिका बसंती वर्मा शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ओशो मेमोरियल इंटरनेशनल कॉलेज सूर्य विहार कॉलोनी में कार्यक्रम हुआ। यहां प्रबंध समिति के अध्यक्ष डीएस यादव, डीके यादव, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्रिलिएंट स्कूल में वर्चुअल आयोजन हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश, एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज वार्ष्णेय, एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
भारत विकास परिषद मयूरी शाखा ने नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्त्रस्म किया। शाखा संयोजक लता गुप्ता के निर्देशन में घरों पर जाकर शिक्षकों का सम्मान किया।
यहां भी हुए कार्यक्रम
मॉडर्न उर्दू शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश ने एसके इंटर कॉलेज, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, लायंस क्लब अलीगढ़ उड़ान, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, लायन्स क्लब अलीगढ़ संकल्प आदि शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं ने शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया।