फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher recruitment: Candidates returned thirsty near the well

शिक्षक भर्ती : कुएं के पास आकर प्यासे लौटे अभ्यर्थी

Wed, 03 Jun 2020 08:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment: Candidates returned thirsty near the well
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक भर्ती काउंसलिंग के लिये लगी भीड। - फोटो : CITY OFFICE
हाईकोर्ट के शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग पर रोक लगाने के फैसले के बाद बुधवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में आए अभ्यर्थियों के चेहरे लटक गए। वो मायूस होकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

प्रदेश भर में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती की काउंसिलिंग बुधवार से शुरू हो गई थी। इसी कड़ी में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में काउंसिलिंग सुबह 10 बजे से शुरू हुई। उधर, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शिक्षकों की भर्ती को लेकर सुनवाई चल रही थी। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही काउंसिलिंग पर रोक लगने की खबर नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में आई। वैसे ही अभ्यर्थियों व उनके परिजनों के चेहरे पर निराशा झलकने लगी। अभ्यर्थियों ने कहा कि उम्मीद थी कि अब उनके दिन अच्छे आने वाले हैं, लेकिन कुएं के पास आकर भी प्यासे रह गए। अभ्यर्थियों का आना सुबह छह बजे से ही शुरू हो गया था। उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता है। सरकार पहले सारे मामले स्पष्ट कर लेती, फिर काउंसिलिंग की तिथि घोषित करती, तो बेहतर होता। बहरहाल, इससे अभ्यर्थियों की आर्थिक व समय की बर्बादी हुई है।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के दौरान उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 922 शिक्षकों की भर्ती की काउंसलिंग बुधवार से शुरू हो गई थी। हाईकोर्ट का फैसला आने तक करीब 250 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हो चुकी थी। काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों व उनके परिजनों ने सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। कॉलेज परिसर में ज्यादातर चेहरों न तो मास्क थे और न ही उनमें दो गज का फासला था। ज्यादातर अभ्यर्थियों व परिजनों में जागरूकता की कमी दिखी। हालांकि, काउंसिलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। इसके लिए 10 काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्थ्यर्थियों केे बोल
काउंसिलिंग पर रोक लगने से झटका लगा है। फिर भी मुझे उम्मीद है कि अगली सुनवाई के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।
-निर्भय प्रताप, एटा
जब मुझे पता चला कि हाईकोर्ट ने काउंसिलिंग पर रोक लगा दी है, तो परेशान सा हो गया। खैर, आगे सुखद नतीजे आएंगे।
-धर्मेंद्र सिंह, खैर
-शिक्षकों की भर्ती की काउंसिलिंग पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अब आगे हाईकोर्ट का जैसा निर्णय होगा, उसी के अनुसार प्रक्रिया अपनायी जाएगी।
-डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed